Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ में शादियों के सीजन में गैस संकट, कैटरिंग व्यवसाय प्रभावित, राजधानी में 20 से ज्यादा रेस्टॉरेंट बंद

रायपुर। Gas Cylinder Crisis In CG: अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। जिस वजह से राजधानी रायपुर में कम्पर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी देखने को मिल रही है। शहर के कई रेस्टॉरेंट और कैटरिंग व्यवसाय इस संकट से प्रभावित हुए हैं। जानकारी के अनुसार, रायपुर में 20 से अधिक छोटे रेस्टॉरेंट सिलेंडर न मिलने के कारण अस्थायी रूप से बंद हैं। वहीं, शादियों का सीजन होने के चलते कैटरिंग सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

बता दें कि, शहर के 100 से अधिक बड़े रेस्टॉरेंट और होटल में सामान्यत 2 से 3 दिन का गैस स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन लगातार आपूर्ति में कमी के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह असर वैश्विक युद्ध और अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला में बाधाओं की वजह से आया है।

मार्च-अप्रैल का समय शादी-ब्याह और बड़े आयोजनों के लिए व्यस्त सीजन माना जाता है। ऐसे में गैस सिलेंडर की कमी से कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा गया था कि,आवश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों और स्कूलों जैसे अति आवश्यक स्थानों पर गैस सिलेंडर की सप्लाई जारी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Gas Cylinder Crisis In CG: वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि, राज्य में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आपूर्ति व्यवस्था पर सतत नजर रखने को कहा गया है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close