Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

अफीम की अवैध खेती के मामले में कृषि विस्तार अधिकारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने निलंबित कर जारी किया कारण बताओ नोटिस

दुर्ग। Durg Illegal Afim: दुर्ग जिले के समोदा गांव में अवैध अफीम की खेती के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। लापरवाही उजागर होने के बाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने इससे पहले तीन अधिकारियों कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू, फसल सर्वेयर शशिकांत साहू और समोदा की पटवारी अनिता साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

कलेक्टर ने बताया कि, जांच के दौरान पता चला कि जिस खेत में अफीम की खेती पकड़ी गई, उसे कृषि विभाग के दस्तावेजों में मक्के के प्रदर्शन प्लॉट के रूप में दर्ज किया गया था। यह प्लॉट भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई विमल ताम्रकार के खेत में दर्शाया गया था। हालांकि दस्तावेजों की पड़ताल में सामने आया कि जिस जगह को मक्का फसल का प्रदर्शन प्लॉट बताया गया था, वहां वास्तव में धान की खेती हो रही थी। इससे यह संकेत मिलता है कि फसल प्रदर्शन योजना का लाभ लेने के लिए शासन को गलत जानकारी दी गई।

नियमों के मुताबिक, प्रदर्शन प्लॉट में किसान और वास्तविक फसल की तस्वीर अपलोड करना जरूरी होता है, लेकिन रिपोर्ट में मक्के के खेत के पास किसी दूसरे किसान की फोटो लगाई गई। वहीं जिस क्षेत्र की तस्वीर रिपोर्ट में दी गई, उसके पीछे अफीम की खेती भी की जा रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि फसल सर्वेयर शशिकांत साहू ने सितंबर 2025 में डिजिटल सर्वे के दौरान खसरा नंबर 309 को पड़त भूमि और खसरा नंबर 310 को धान की फसल बताया था, जबकि दोनों स्थानों पर अफीम उगाई जा रही थी।

Durg Illegal Afim: वहीं सर्वेयर की इस रिपोर्ट का सत्यापन पटवारी अनिता साहू को करना था, लेकिन बिना मौके का निरीक्षण किए ही इसे मंजूरी दे दी गई। प्रशासन को आशंका है कि इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों और अन्य लोगों के बीच मिलीभगत हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close