Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुरहादसा

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार ने 14 साल की लड़की को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, बाल-बाल बची बहन

बिलासपुर। जिले में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 14 साल की लड़की की मौत हो गई। छात्रा अपनी बहन के साथ पैदल जा रही थी तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

ग्राम गुड़ी निवासी राजमिस्त्री का काम करने वाले प्रमोद रात्रे की 14 साल की बेटी सिमरन उर्फ विमला रात्रे अपने चाचा की 12 साल की बेटी विद्या के साथ राशन का सामान लेने गई थी। दोनों सड़क के किनारे चल रही थीं। उसी समय बलौदा की ओर से बिलासपुर आ रही तेज रफ्तार कार ने सिमरन को टक्कर मार दी। इस हादसे में सिमरन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना में विद्या बाल-बाल बच गई।

एक्सीडेंट की ये घटना दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद सिमरन सड़क से दूर जा गिरी। उसे अंदरूनी चोटें आईं थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव रखकर चक्काजाम करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाइश देने की कोशिश की। लेकिन, भीड़ आरोपी चालक को गिरफ्तार करने और छात्रा के परिजन को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। चक्काजाम के चलते करीब दो घंटे तक बिलासपुर-बलौदा मार्ग में आवागमन बाधित रहा। बाद में तहसीलदार ने आर्थिक सहायता राशि दी, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और चक्काजाम खत्म किया। वहीं, पुलिस कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close