छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
रायपुर-दुर्ग के बाद अब इस जिले में भी लाॅकडाउन, 12 अप्रैल से सब कुछ बंद

कोरबा। पिछले 24 घंटे में 500 से ज्यादा मरीज मिलने के बाद कोरबा में भी सख्ती की जाएगी। इस बीच कोरबा कलेक्टर किरण कौशल ने जिले में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। शनिवार को हुई बैठक में कलेक्टर ने टास्क फोर्स की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया। कलेक्टर के आदेशानुसार सोमवार 12 अप्रेल से 10 दिनों के लिए जिला पूरी तरह से लॉक रहेगा।
इस दौरान जरूरी सेवाओं के लिए कुछ घंटों की मोहतल मिलेगी। न्यूज पेपर बांटने वालों व दूध वालों को सुबह कुछ घंटों की छूट मिलेगी। रायपुर व दुर्ग भिलाई की तरह ही कोरबा में भी सख्त लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, जशपुर, कोरिया और बालौदाबाजार में लाॅकडाउन किया गया है। हालांकि सभी जगह अलग-अलग तारीख तय की गई है। इस बार का लाॅकडाउन ज्यादा सख्त किया गया है।
Advertisement




