Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

दो पक्षों के बीच आपसी विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर हुई मारपीट, पुलिस कार्रवाई पर भी उठ रहे गंभीर सवाल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Marpit News: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना अब बड़ा विवाद बनती जा रही है। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवालों के घेरे में आ गया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर दो पक्षों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने पहुंचे राम तांडी का रमेश सोनी से विवाद हो गया और कथित तौर पर राम तांडी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मामला और बढ़ गया और आरोप है कि सोनी परिवार के कुछ लोगों ने मिलकर राम तांडी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

Raipur Marpit News: वहीं इस मामले में पुलिस ने रिंकेश तांडी, राम तांडी, प्रेम तांडी, विजय जगत और पदमा नायक को हिरासत में लिया है और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने बिना पूरी जांच के एक तरफा कार्रवाई की है और सोनी परिवार के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच जारी है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close