प्रदेश में फिर बदला योजना का नाम छात्रों में बनी असमंजस की स्थिति

रायपुर:- प्रदेश में योजनाओं के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। जहां इस बार प्रदेश में स्वामीआत्मनद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजन कर दिया गया है। बता दे इस योजना को सर्वप्रथम 2017 में शुरू किया गया था,तब इस योजना का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजन था जिसे वर्ष 2019 में योजना का नाम संशोधित कर स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना कर दिया गया जिसके बाद योजना के नाम में एक बार फिर से सरकार द्वारा परिवर्तन कर दिया गया है। जिसके बाद अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना कर दिया गया है। जिसके लिए महानदी भवन मंत्रालय द्वारा आदेश भी जारी किए गए हैं

इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव को आदेश भी जारी किया है। बता दें कि वर्ष 2019 में योजना का नाम स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना किया गया था। इस योजना से दसवीं एवं 12वीं के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित किया जाता है।
जारी किये गए आदेश में कहा गया है कि, मुख्यमंत्री द्वारा कक्षा दसवी एवं बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से वर्ष 2017 में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना” के क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए थे।
उक्त योजना का नाम संशोधित करते हुए वर्ष 2019 में “स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना” किया गया। जिसे अब पुनः संशोधित करते हुए “पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना” किया जाता है। योजना में होने वाला व्यय छत्तीसगढ़ मध्यमिक शिक्षा मण्डन द्वारा वहन किया जावेगा।




