Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी से बेहाल हुए लोग

रायपुर। CG Weather Update: मार्च महीने की शुरुआत होते ही प्रदेशभर में तपती धूप और गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। तापमान में बढ़ोतरी से आमजनों को परेशानी हो रही है। तपती धूप की वजह से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

बता दें कि, प्रदेश के अधिकतम इलाकों में दिन के समय तेज धूप और रात में हिस्सा पड़ रही है। सबसे ज़्यादा तापमान राजनंदगांव में 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में 38.5, बेमेतरा में 38.1, रायपुर में 38 और बिलासपुर में 37.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close