जयस्तंभ चौक में जीत का जश्न, भारी भीड़ के बीच गाली गलौज कर रहे युवक को पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक, देखें वीडियो
हिमांशु पटेल/ रायपुर। T-20 World Cup: टीम इंडिया की जीत के बाद रायपुर में जश्न का माहौल देखने को मिला। हर बार की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में युवक शहर के जयस्तंभ चौक पहुंचकर जीत का जश्न मनाने लगे। लेकिन जश्न के बीच कुछ युवकों ने माहौल खराब करने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि, कुछ युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे और खुलेआम गाली-गलौज करने लगे। आसपास परिवार और आम लोग मौजूद थे, ऐसे में मौके पर मौजूद मौदहापारा थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने युवकों को समझाइश दी और गाली-गलौज बंद करने को कहा।
इसके बावजूद जब युवक नहीं माने और लगातार हुड़दंग करते रहे, तो सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू मौके पर पहुंचे। एसीपी ने सख्त लहजे में युवकों को फटकार लगाई और तत्काल वहां से खदेड़ दिया। पुलिस की सख्ती देखते ही हुड़दंग मचा रहे युवक मौके से भागते नजर आए।
T-20 World Cup: बता दें कि, होली और क्रिकेट मैच के जश्न को देखते हुए शहर में पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जयस्तंभ चौक सहित प्रमुख स्थानों पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस की मुस्तैदी के कारण उपद्रवियों और बदमाशों में साफ तौर पर दहशत का माहौल देखा गया, वहीं आम लोगों ने भी राहत की सांस ली।


