हवाई यात्रा पर पड़ा इजरायल-ईरान युद्ध का असर, दुबई-अबू धाबी से फ्लाइट किराए में हुई बढ़ोतरी
रायपुर। Flight Fare Rises: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और तनाव का असर अब भारत की फ्लाइट्स पर भी दिखने लगा है। दुबई और अबूधाबी से भारत आने वाली फ्लाइट्स के किराए में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई रूट्स पर टिकट 70 हजार से लेकर 1-1.5 लाख रुपये तक पहुंच गए हैं। सामान्य दिनों में यही किराया 10–15 हजार और पीक सीजन में 15–20 हजार रुपये के आसपास रहता था।
बता दें कि, युद्ध के कारण कई फ्लाइट्स कैंसिल या सीमित हो गई हैं। कुछ देशों के एयरस्पेस बंद होने से उड़ानों को लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है। कनेक्टिंग फ्लाइट्स बंद या कम होने से सीटें कम बच रही हैं। युद्ध जोखिम बीमा और ईंधन लागत भी बढ़ गई है।
Flight Fare Rises: खाड़ी देशों में फंसे भारतीय और छत्तीसगढ़ के लोग महंगे टिकट लेकर किसी तरह रायपुर पहुंच रहे हैं। कई जगहों पर यात्रियों को 80 हजार से 1 लाख रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 4–5 दिनों तक किराए ऊंचे रहने की संभावना है, क्योंकि अभी भी कई फ्लाइट्स प्रभावित हैं और सीटों की कमी बनी हुई है।
यह भी देखें




