UPSC 2025 का रिजल्ट जारी, छत्तीसगढ़ के चार होनहार अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता, लहराया जीत का परचम
रायपुर। UPSC CSE Final Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें छ्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने भी सफलता हासिल कर न अपने प्रदेश बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। इनमें रायपुर के रौनक अग्रवाल, संजय डहरिया, मनेंद्रगढ़ जिले की भाजपा पार्षद की पुत्री दर्शना सिंह और धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव शामिल हैं।
बता दें कि, इस बार राजस्थान के यूपीएससी में अनुज अग्निहोत्री रैंक 1 पर हैं। जिन्होंने टॉप किया है। वहीं रायपुर के मोवा रहवासी रौनक अग्रवाल को 772वां रैंक मिला है। रौनक रायगढ़ के रहने वाले हैं और यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। जबकि, संजय डहरिया ने 946वां रैंक हासिल किया है। बताया गया कि, रौनक और संजय जिला प्रशासन के मॉक इंटरव्यू में शामिल हुए थे। जहां कलेक्टर गौरव सिंह ने दोनों का इंटरव्यू लिया था। वहीं आज दोनों के यूपीएससी में चयन होने पर कलेक्टर ने खुद उनके घर जाकर उन्हें बधाई दी। व
UPSC CSE Final Result 2025: वहीं धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने इस परीक्षा में 623वां रैंक हासिल किया है। खात बात ये है कि, डायमंड सिंह ध्रुव छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं। पुलिस सेवा ज्वाईन करने के बाद भी यूपीएससी की तैयारी करते रहे। वहीं मनेंद्रगढ़ की दर्शना सिंह 283वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित हुई है। दिल्ली से उन्होंने 1 साल तक के यूपीएससी के लिए कोचिंग की और आज उनकी ये मेहनत रंग लाई।




