छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 9वां दिन आज, सदन में गूंजेगा सड़क दुर्घटना, अपराध, बेरोजगारी का मुद्दा
रायपुर। CG Budget Session 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है। सदन में सड़क दुर्घटना, अपराध, बेरोजगारी का मुद्दा गूंजेगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री गुरु खुशवंत, श्याम बिहारी जायसवाल सदन सवालों का जवाब देंगे।
CG Budget Session 2026-27: वहीं ध्यानाकर्षण में जर्जर सड़कों का मुद्दा गूंजेगा। जिसमें बीजेपी विधायक पुन्नू लाल मोहले ध्यानाकर्षण में मुद्दा उठाएंगे। इसके अलावा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लखन लाल देवांगन, लक्ष्मी रजवाड़े, टंक राम वर्मा के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा करेंगे।
Advertisement



