राज्य महिला आयोग करने जा रही महाजनसुनवाई सप्ताह की शुरूआत, प्रदेश के सभी 33 जिलों में होगा आयोजन
रायपुर। Raipur News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में महाजनसुनवाई सप्ताह की शुरुआत राज्य महिला आयोग करने जा रही है। जनसुनवाई 8 मार्च से शुरू होकर के 13 मार्च तक चलेगा यह जनसुनवाई प्रदेश के पांचों संभाग में आयोजित किया जाएगा। इस जनसुनवाई के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं के विभिन्न प्रकरण की सुनवाई किया जाएगा।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने बताया कि लगातार 5 दिनों तक चलने वाले इस महाजनसुनवाई के दरमियान महिलाओं से जुड़े विभिन्न प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के पांच संभाग सरगुजा बिलासपुर दुर्ग रायपुर और बस्तर संभाग में क्रमबद्ध तरीके से आयोजन किया जाएगा।
डॉ किरणमयी नायक ने बताया कि, राज्य महिला आयोग में साढे 5 वर्ष में प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर लगभग 370 बार जनसुनवाई सफलतापूर्वक किया जा चुका है।जिसमें लगभग 8000 से अधिक प्रकरण का निराकरण किया जा चुका है।
Raipur News: उन्होंने कहा कि, महाजनसुनवाई सप्ताह के दौरान सबसे पहले 9 मार्च को सरगुजा संभाग में कुल 101 प्रकरण, उसके बाद 10 मार्च को बिलासपुर सांभाग का 169 प्रकरण, उसके बाद 11 मार्च को दुर्ग संभाग का कुल 113 प्रकरण फिर 12 मार्च को रायपुर संभाग का 292 प्रकरण और सबसे अंतिम में 13 मार्च को बस्तर संभाग का कुल 87 प्रकरण का निपटारा किया जाएगा।



