छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
बदल गया पुलिस कमिश्नर ऑफिस का ठिकाना, आज से नए ऑफिस से ही शुरू होगा कामकाज
रायपुर। Police Commissioner Office: राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय का ठिकाना बदल दिया गया है। अब पुलिस कमिश्नर का नया कार्यालय सी-3 बंगले में संचालित होगा। बताया जा रहा है कि इस सी-3 बंगले में पहले उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा निवास करते थे।
बता दें कि, आज से रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ.संजीव शुक्ला नए कार्यालय में बैठना शुरू करेंगे। वहीं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले भी आज से इसी नए कार्यालय से कामकाज संभालेंगे।
Police Commissioner Office:गौरतलब है कि रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद शुरुआत में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय से संचालित किया जा रहा था। अब इसे सी-3 बंगले में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां से आगे का प्रशासनिक कार्य संचालित होगा।
Advertisement




