‘उड़ता पंजाब की तरह उड़ता छत्तीसगढ़ बनाना चाह रही BJP सरकार’, दीपक बैज ने BJP और राज्य सरकार पर बोला हमला
रायपुर। Deepak Baij Big Statement: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कई मुद्दों पर भाजपा सरकार और केंद्र पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अजय चंद्राकर के होली के पहले धान का बोनस देने का असर वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, वे भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। पूर्व में सरकार में कई बार मंत्री भी रहे हैं। उनके बयान से स्पष्ट हैं कि, सरकार किसानों को शराबी करना चाहती है।
गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर
घरेलू और कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने पर उन्होंने कहा कि, युद्ध अभी शुरू ही हुआ है और सरकार अभी से हांफने लगी है। अच्छे दिनों और फ्री गैस सिलेंडर के वादे करने वाले अब कहां हैं? सरकार देश और प्रदेश की आम जनता को लूटने का काम कर रही है।
अफीम की खेती के मामले पर बोलो
बैज ने आरोप लगाया कि, भाजपा सरकार उड़ता पंजाब की तरह उड़ता छत्तीसगढ़ बनाना चाह रही। भाजपा की सरकार में भाजपा के नेता ही अफीम की खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से नशे का कारोबार ये खुद कर रहे हैं।उन्होंने मांग की कि भाजपा नेताओं के खेतों का सत्यापन कराया जाए। उनका कहना है कि, विनायक ताम्रकर को भाजपा ने सिर्फ़ निलंबित किया हैं निष्कासित नहीं किया है तो कुल मिलाकर भाजपा सरकार उन्हें बचा रही है।
अमेरिका-रूस तेल खरीद विवाद
Deepak Baij Big Statement: दीपक बैज ने कहा कि,अमेरिका ने भारत को तेल ख़रीदने के लिए रूस से तीस दिन का छूट दिया हैं। लेकिन अमेरिका कौन होता हैं भारत को छूट देने वाला ?ये शर्मनाक और दुर्भाग्यजनक हैं। केंद्र सरकार कितनी कमजोर हैं ये इससे समझ आता हैं। उन्होंने कहा कि,अमेरिका कौन होता हैं हमारे देश को आदेश और निर्देश देने वाला। अमेरिका से आख़िर डर क्यों हैं ?छप्पन इंच के सीने का बड़ा बड़ा दावा करने वाले लोग अब कहा हैं ? उन्होंने कहा कि, लगातार अमेरिका हमारे देश को अपमानित कर रहा हैं और देश की साख को गिराने का काम केंद्र सरकार कर रही हैं।




