Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

हिंद महासागर में बढ़ा तनाव, श्रीलंका की तरफ बढ़ रहा ईरान का युद्धपोत, सांसद ने जताई भारत को लेकर चिंता

Iran‑America War Update : हिंद महासागर में तनाव बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक दूसरा ईरानी युद्धपोत श्रीलंका की ओर बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा चिंता बढ़ गई है। 4 मार्च 2026 को अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरान के युद्धपोत IRIS Dena को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया। यह हमला श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में हुआ। इस हमले में कई ईरानी नौसैनिकों की मौत हुई, जबकि कुछ को श्रीलंका ने बचाया।

श्रीलंकाई नेवी की ओर से 32 ईरानी नाविकों को बचाए जाने की वहां की सरकार ने पुष्टि की है, लेकिन 148 क्रू मेंबर के लापता होने की बात कही जा रही है। घटना हिंद महासागर और भारत के समुद्री व्यापार मार्गों के पास हुई है। इसलिए क्षेत्रीय सुरक्षा और समुद्री यातायात पर असर को लेकर चिंता जताई जा रही है।

श्रीलंका सरकार ने पुष्टि करते हुए बताया कि, एक दूसरा ईरानी युद्धपोत श्रीलंका के क्षेत्रीय जलक्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, उसी क्षेत्र की ओर जहां कल एक अमेरिकी पनडुब्बी ने एक ईरानी फ्रिगेट को नष्ट कर दिया था।

Iran‑America War Update : वहीं इस पूरे मामले को लेकर श्रीलंका के सांसद नमल राजपक्षे ने कहा कि, यह श्रीलंका और हिंद महासागर के लिए गंभीर चिंता का विषय है। भले ही युध्द मीलों दूर हो रहे हैं लेकिन हिंद महासागर में ऐसी हलचल देख रहें जो की भारत के लिए भी चिंता की बात है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close