छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
T-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत, राजधानी के जयस्तंभ चौक में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर की आतिशबाजी
रायपुर। T-20 World Cup: T-20 वर्ल्ड कप में टीम भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। मैच खत्म होते ही रायपुर के जयस्तंभ चौक पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। तिरंगा लहराया गया और युवाओं-परिवारों ने “भारत माता की जय” के नारे लगाए।
T-20 World Cup: बता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 95 रनों से मात देकर अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया है। संजू सैमसन इस पूरे टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए। सेमीफाइनल में 89 रन बनाने के बाद फाइनल में भी उनका बल्ला जमकर बोला।
Advertisement




