भारत- न्यूजीलैंड के बीच टी-20 का दूसरा मुकाबला कल, आज रायपुर पहुंचेगी दोनों टीमें
रायपुर। IND vs NZ 2nd T20 Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टीम-20 का दूसरा मुकाबला कल यानी 23 जनवरी को होने जा रहा है। जिसके लिए आज दोनों टीमें दोपहर दो बजे रायपुर पहुंचेगी। ये पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा मुकाबला होगा।
बता दें कि,भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला दूसरा टी20 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। जिसके लिए आज दोनों टीम लग्जरी बसों से सीधे होटल हयात और कोर्टयाड पहुंचेगी। होटल हयात में न्यूजीलैंड की टीम और छेरीखेड़ी स्थित होटल कोर्टयाड में भारतीय टीम रूकेगी।
IND vs NZ 2nd T20 Match: वहीं आज शाम 5 बजे ही दोनों टीम के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम रायपुर में जीत के इरादे से उतरेगी। वहीं कल ये मुकाबला शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा।
यह भी देखें




