छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन आज, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा
रायपुर। CG Budget Session Day 3: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 25 फरवरी 2026 को तीसरा दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, जिसमें विपक्ष कांग्रेस सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में है, जिससे सदन हंगामेदार रह सकता है। कल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 1.85-1.90 लाख करोड़ का अनुमानित बजट पेश किया था।
वहीं राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस केंद्र में रहेगी। विपक्ष बजट और सरकार की नीतियों पर हमलावर हो सकता है। सदन में हंगामा होने की पूरी संभावना है।
CG Budget Session Day 3: बता दें कि, कल पेश हुए बजट में जल संसाधन, बस्तर विकास, शिक्षा, ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों पर फोकस का उल्लेख था। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यकाल का तीसरा बजट था।
Advertisement




