Breaking news
Advertisement
मध्यप्रदेश

अध्यक्ष ओम बिरला ने इंदौर नगर निगम का दौरा किया ‘सदन की बात लोकसभा अध्यक्ष के साथ’

इंदौर . लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इंदौर नगर निगम का दौरा किया। जहां बीजेपी और कांग्रेस पार्षदों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं ‘सदन की बात लोकसभा अध्यक्ष के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य नगर निगम के सभागृह को संसद की तर्ज पर तैयार करना और संचालन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझना था।

‘सदन की बात लोकसभा अध्यक्ष के साथ’ नामक कार्यक्रम नगर निगम के अटल बिहारी वाजपेई निगम परिसर सभागृह में आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सभी एमआईसी सदस्य, निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे सहित बीजेपी और कांग्रेस के सभी पार्षद शामिल हुए।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नगर निगम के सभागृह को संसद की तर्ज पर तैयार करना और संचालन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझना था। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नगर निगम के सदन संचालन के तरीके को समझाने और बेहतर करने के लिए इस कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम नगर निगम के संचालन में पारदर्शिता और कुशलता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ओम बिरला का दौरा और उनके सुझाव निगम के सदन संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने में मददगार साबित होंगे। आपको बता दें कि सदन की तर्ज पर इंदौर नगर निगम का सभागृह बनाया गया है


कब तक चलेगा पटवारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन….

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close