रेल यात्रियों की फिर बढ़ी टेंशन, रेलवे ने 13 मेमू ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट
रायपुर। Train Cancelled: देशभर में हजारों की संख्या में लोग ट्रेन में सफर करते हैं। कई बार रखरखाव या तकनीकी कामों के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव करना पड़ता है। ऐसे में एक बार फिर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जिससे की यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Train Cancelled: बता दें कि, रेलवे के कार्य के चलते कई मेमू ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में ब्लॉक के कारण इसका असर पड़ा है। आज और कल बोरतलाव–दरेकसा और गुदमा–गोंदिया सेक्शन में रेलवे का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से 13 मेमू ट्रेनें दो दिनों के लिए रद्द रहेंगी। वहीं टाटानगर–इतवारी और कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस भी दुर्ग–बोरतलाव के बीच प्रभावित रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की सलाह दी गई है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन नंबर 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू 6 और 7 मार्च को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 68724 गोंदिया–रायपुर मेमू 7 और 8 मार्च को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू 6 और 7 मार्च को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू 6 और 7 मार्च को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू 6 और 7 मार्च को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू 6 और 7 मार्च को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू 6 और 7 मार्च को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू 6 और 7 मार्च को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू 6 और 7 मार्च को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू 6 और 7 मार्च को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू 6 और 7 मार्च को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन नंबर 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू 6 और 7 मार्च को कैंसिल रहेगी।




