छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए तैयारी तेज, आज होगी नामांकन पत्रों की समीक्षा
रायपुर। Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। वहीं छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। आज नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। इन सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है।
बता दें कि, बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को प्रत्याशी घोषित किया है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च निर्धारित की गई है। दोनों राज्यसभा सीटें 9 अप्रैल 2026 को रिक्त होंगी। राज्यसभा चुनाव में राज्य के कुल 90 विधायक मतदान करेंगे।
Rajya Sabha Elections 2026: मालूम हो कि, वर्तमान में विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 54, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का 1 विधायक है।मतदान गोपनीय मतपत्र के माध्यम से कराया जाएगा। 16 मार्च को मतदान होगा और शाम 5 बजे के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।



