होली में लोगों ने जमकर छलकाए जाम, राजधानी में टूटा शराब बिक्री का रिकॉर्ड, एक ही दिन में हुई इतने करोड़ की बिक्री
रायपुर। Liquor Sales Records: छत्तीसगढ़ में इस बार होली का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोला, लेकिन ये होली के रंगों का नहीं बल्कि शराब की बोतलों का रहा। इस होली पर छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। होली से एक दिन पहले 3 मार्च को पूरे राज्य में करीब 21 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई, जो एक दिन की अब तक की सबसे बड़ी बिक्री मानी जा रही है।
वहीं राजधानी रायपुर में होली के दौरान 4 दिनों में लगभग 58 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब की बिक्री दर्ज की गई। बता दें कि सामान्य दिनों में छत्तीसगढ़ में औसतन करीब 40 करोड़ रुपये प्रतिदिन शराब की बिक्री होती है, लेकिन त्योहारों के समय यह आंकड़ा काफी बढ़ जाता है।
Liquor Sales Records: आंकड़ों के अनुसार 1 मार्च को रायपुर में 12 करोड़ 11 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई। इसके अगले दिन 2 मार्च को यह आंकड़ा बढ़कर 15 करोड़ 94 लाख रुपए तक पहुंच गया। 3 मार्च को 21 करोड़ 73 लाख रुपए की शराब बिक गई। जबकि होली के दिन 4 मार्च को शराब दुकानें बंद रहीं। इसके बाद 5 मार्च को 8 करोड़ 31 लाख रुपए की शराब खरीदी।




