Breaking news
Advertisement
bollywood

अब नीलाम नहीं होगा सनी देओल का बंगला, बैंक ने बताइए नीलामी पर रोक लगाने की वजह…

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद सनी देओल का जुहू वाला बंगला नीलाम नहीं होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपये वसूलने के लिए सनी देओल के विला को नीलाम करने का नोटिस जारी किया था, जिसे एक दिन बाद ही तकनीकी गड़बड़ियों का हवाला देकर वापस से लिया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को अखबार में भूल सुधार छपवाकर कहा है कि एक्टर के जुहू बंगले को नीलाम करने के लिए जारी किया गया ई-ऑक्शन का नोटिस तकनीकी कारणों से वापस ले लिया गया है। इससे पहले 20 अगस्त को बैंक ने अखबार में ई-ऑक्शन का नोटिस जारी करके कहा था कि 25 सितंबर को यह नीलामी की जाएगी।

सनी देओल के बंगले के ऑक्शन का नोटिस बैंक ने लिया वापस

गुरदासपुर से सांसद बैंक से 55.99 करोड़ रुपये के लोन, ब्याज और जुर्माने पर डिफॉल्ट का सामना कर रहे हैं। उन पर यह मामला दिसंबर 2022 से जारी है। बैंक की ओर से रविवार को जारी सार्वजनिक निविदा में कहा गया था कि बैंक मुंबई के टोनी जुहू इलाके में गांधीग्राम रोड पर स्थित सनी विला की संपत्ति कुर्क की है। नीलामी के लिए रिजर्व प्राइस 51.43 करोड़ रुपये और 5.14 करोड़ रुपये की बयाना राशि तय की गई है। निविदा नोटिस के अनुसार, 2002 के सरफीजी अधिनियम के प्रावधानों के तहत होने वाली नीलामी को रोकने के लिए अभिनेता के पास अब भी बैंक को बकाया चुकाने का विकल्प है।

नीलामी के लिए जारी नोटिस के अनुसार, सनी विला के अलावा 599.44 वर्ग मीटर की संपत्ति में सनी साउंड्स भी शामिल है, जो कि देओल परिवार के स्वामित्व में है। सनी साउंड्स कर्ज का कॉर्पोरेट गारंटर है। सनी के पिता और अभिनेता धर्मेंद्र लोन गारंटर हैं। सनी ने कब और कितना लोन लिया था और लोन के लिए उसके पास अन्य गारंटी क्या है क्योंकि संपत्ति का मूल्य बकाया से कम है आदि सवालों पर कोई जवाब बैंक की ओर से अभी तक नहीं दिया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close