खत्म हुआ पीएम पद का सफर…राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार और नितिन नवीन ने भरा नामांकन, गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद
नई दिल्ली। Nitish-Nitin Nomination: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। वहीं आज बिहार के सीएम नीतिश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही अन्य उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन भरा। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में ट्वीट कर राज्यसभा जाने की इच्छा जताई थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि, अब बिहार की राजनीति में नया बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ बिहार को नया सीएम मिलेगा।
Nitish-Nitin Nomination:वहीं दूसरी ओर नीतीश के राज्यसभा जाने को लेकर पटना में जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। नीतिश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से JDU के समर्थकों ने नाराजगी जताते हुए पीएम आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की और सड़कों पर उतर आए।
#WATCH पटना: नीतीश कुमार और नितिन नवीन सहित बिहार से NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/1sXl3eK4ZG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
सौजन्य ANI



