Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

हत्या या हादसा… नहर में मिली अधेड़ की लावारिस लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News:  राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मांडहर भट्टी के पास नहर में एक लावारिस लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह स्थानीय लोगों ने नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।

बता दें कि, मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या फिर किसी अन्य कारण से व्यक्ति की मौत हुई है।

Raipur Crime News: वहीं पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहीं इलाके में लाश मिलने से लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close