चंडी माता मंदिर में बदमाशों का आतंक, पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, घटना का वीडियो आया सामने
महासमुंद। Chandi Mata Mandir Video: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहर में स्थित सुप्रसिध्द चंड़ी माता मंदिर घुंचापाली में कुछ बदमाशों द्वारा मंदिर परिसर में मारपीट करने और हंगामा करने का मामला सामने आया है। जहां इन बदमाशों ने मंदिर के पुजारी और सेवादारों के साथ मारपीट की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, बीते गुरूवार को 4 से 5 बदमाश नशे की हालत में मंदिर पहुंचे और चाकू लहराकर दहशत फैलाते हुए लोगों को डराने धमकाने लगे। उपद्रवियों ने मंदिर के पुजारी और सेवादारों के साथ मारपीट भी की, जिससे मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया।
Chandi Mata Mandir Video: वहीं यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।



