खेतों में अफीम की खेती मामले में बड़ा अपडेट, BJP नेता विनायक ताम्रकर को पार्टी ने किया निलंबित
रायपुर। BJP leader Vinayak Tamrakar: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में शिवनाथ नदी किनारे मक्के की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। वहीं इस मामले में भाजपा नेता विनयक ताम्रकार को निलंबति कर दिया है।
बता दें कि, पार्टी की छवि धूमिल करने पर भाजपा ने विनायक ताम्रकर को सस्पेंड किया। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर कार्रवाई,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर कार्रवाई की गई। प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय ने निलंबन आदेश किए।
BJP leader Vinayak Tamrakar: एएसपी मणि शंकर चंद्र ने बताया कि, करीब 5 से 6 एकड़ जमीन में अफीम की खेती की जा रही थी। ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे क्षेत्र का सर्वे किया गया है और फसल को नष्ट करने की कार्रवाई जारी है। मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित दो अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस अवैध खेती में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी मौके पर पहुंचने की सूचना है।

यह भी देखें



