IPL 2026 मैच के पहले फेज का शेड्यूल का ऐलान, पहले दिन होगी RCB और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत

रायपुर। IPL 2026: इंडियन प्री IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहले चरण के मुकाबले 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 20 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 28 मार्च को होगा, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैचएम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होगा।
बता दें कि, पहले फेज के मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, लखनऊ, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे शहरों में खेले जाएंगे। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलेगी। हालांकि जारी किए गए इस पहले चरण के शेड्यूल में रायपुर का नाम शामिल नहीं है।
IPL 2026:5 राज्यों में चुनाव के कारण IPL के ओपनिंग मैच को 2 दिन बढ़ाया गया है। पहले लीग की शुरुआत 26 मार्च को होनी थी, लेकिन अब लीग 28 मार्च को होगी। RCB ने पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL खिताब जीता था।





