छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में दिखी अंतर्कलह, एक साथ 10 नेताओं ने पद से दिया इस्तीफा
बलरामपुर। CG Congress Leaders Resign: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इस वक्त अंतर्कलह देखने को मिल रही है। जिला कार्यकारिणी के गठन के कुछ ही दिनों बाद एक साथ 10 नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार, नवनियुक्त महामंत्री संजीव कुमार गुप्ता, 3 जिला सचिव और 6 मंडल अध्यक्ष ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
नेताओं ने पार्टी में परिवारवाद को बढ़ावा देने और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि जिला कार्यकारिणी का गठन 2 मार्च को किया गया था, जिसके बाद असंतोष बढ़ गया। सभी नेताओं ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। यह मामला बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़ा बताया जा रहा है।
CG Congress Leaders Resign: इस्तीफा देने वाले पदाधिकारी में महामंत्री- संजीव कुमार गुप्ता। जिला सचिव- गौर विश्वास, प्रदीप खेश, मनोज दुबे। मंडल अध्यक्ष- देवव्रत सरकार, समर बहादुर सिंह, ब्रिंदा यादव, अजय नारायण, जसीम अंसारी, फूलमती नाग के नाम शामिल है। वहीं कार्यकर्ताओं के इस तरह इस्तीफा देने से कांग्रेस संगठन के भीतर असंतोष और गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है।

Advertisement




