होटल-रेस्टोरेंट्स में मंडराया संकट, कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर लगी रोक, पेट्रोलियम कंपनियों ने बंद की सप्लाई
रायपुर। Commercial Gas Cylinders: मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग का असर अब दुनियाभर में बढ़ती महंगाई के रूप में देखने को मिल रहा है। जहां कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। जिस वजह से हजारों होटल और रेस्टॉरेंट्स बंद हो सकते हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने होटल, क्लब और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं आवश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों और स्कूलों जैसे अति आवश्यक स्थानों पर गैस सिलेंडर की सप्लाई जारी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 119 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद अब यह सिलेंडर 2109 रुपये में मिल रहा है। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रुकने से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें कि, इसके पहले ये निर्देश कर्नाटक के बेंगलुरू में लागू किया गया था। जहां होटले एसोसिएशन ने जानकारी देते हुए बताया था कि, शहर में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगने के कारण शहर के बहुत से होटल और रेस्टोरेंट्स बंद हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो रोजाना शहर आने-जाने वाले लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं।
Commercial Gas Cylinders: कहा जा रहा है कि, सरकार ने कंपनियों को आदेश दिए हैं कि वो कमर्शियल एलपीजी कनेक्शन के बजाय घरेलू LPG कनेक्शन को प्राथमिकता दें। घरेलू ग्राहक हमेशा प्राथमिकता रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए बुकिंग की अवधि को 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है।




