Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भारत की जीत के लिए हवन-पूजन, क्रिकेट प्रेमियों ने किया यज्ञ, मांगी जीत की दुआ

रायपुर। T-20 World Cup Final Match: रायपुर से एक दिलचस्प और आस्था से जुड़ी तस्वीर सामने आई है, जहां क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए भगवान से विशेष प्रार्थना की है। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत की कामना को लेकर राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में हवन-पूजन और यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

बता दें कि, इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस मंदिर पहुंचे और पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की खास बात यह रही कि कई क्रिकेट प्रेमी अपने साथ बैट और बॉल लेकर भी मंदिर पहुंचे और यज्ञ में शामिल हुए।

T-20 World Cup Final Match: फैंस का कहना है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहे और भारत विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम करे, इसी कामना के साथ यह विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है। पूरे माहौल में क्रिकेट के प्रति दीवानगी और देशभक्ति का उत्साह साफ नजर आया। अब सभी की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं और हर भारतीय यही प्रार्थना कर रहा है कि इस बार भी वर्ल्ड कप भारत के नाम हो।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close