छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्व रंजन का निधन, लंबे समय से थे बीमार, पुलिस महकमे में शोक की लहर

रायपुर। Former DGP Vishwa Ranjan Passes Away: छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्व रंजन का निधन हो गया है। उन्होंने बीती रात 7 मार्च 2026 को पटना के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। कार्डियक समस्या के बाद पिछले महीने में पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।
बता दें कि, विश्व रंजन 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, जो छत्तीसगढ़ कैडर के थे। जुलाई 2007 से जुलाई 2011 तक वे राज्य के डीजीपी रहे। अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस प्रशासन में कई अहम सुधार किए।
Former DGP Vishwa Ranjan Passes Away: वहीं उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। वे इंटेलिजेंस ब्यूरो में एडिशनल डायरेक्टर रह चुके थे और छत्तीसगढ़ के हाई-प्रोफाइल डीजीपी के रूप में जाने जाते थे। उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।




