छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
टीम इंडिया की जीत के लिए राजधानी में हवन-पूजन, बैट-बॉल लेकर पहुंचे क्रिकेट फैंस

प्रविंस मनहर/रायपुर – टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत की कामना को लेकर राजधानी रायपुर में क्रिकेट फैंस द्वारा हवन-पूजन और यज्ञ अनुष्ठान किया जा रहा है। राजधानी के खम्हारडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया है,जहां बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जुटे हैं। फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। इस दौरान कई क्रिकेट प्रेमी अपने साथ बैट और बॉल लेकर भी पहुंचे और यज्ञ में शामिल होकर टीम इंडिया की जीत की कामना की। क्रिकेट फैंस का कहना है कि पूरे देश की तरह रायपुर में भी फाइनल मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और सभी को टीम इंडिया की जीत की उम्मीद है।
Advertisement



