नक्सलवाद के खात्मे का काउंट डाउन शुरू, 130 माओवादियों ने तेलंगाना सीएम के समक्ष किया सरेंडर
हैदराबाद। Naxal Surrender: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे की जो डेडलाइन बताई है। वह अब पूरा होता नजर आ रही है। सुरक्षाबलों के लिए लगातार प्रयासों और सरकार की नीति की वजह से नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। ऐसे में इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है । जहां 100 से भी ज्यादा नक्लियों ने आत्ममर्पण किया है। एक ओर जहां कई इलाकों में मुठभेड़ों में नक्सली मारे जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
बता दें कि,मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में 130 माओवादियों ने अपनी बंदूकों के साथ सरेंडर किया। इनमें से तीन स्टेट कमेटी मेंबर, एक रीजनल कमेटी मेंबर, दस डिविजनल कमेटी मेंबर, 46 एरिया कमेटी मेंबर, 70 पार्टी मेंबर ने सरेंडर किया।
Naxal Surrender: इन माओवादियों ने पुलिस को 124 बंदूकें सरेंडर किया। जिनके कब्जे से पुलिस को एक इंसास LMG राइफल, (31) AK-47 राइफल, (21) इंसास राइफल, (20) SLR राइफल, (18) 303 राइफल, 33 दूसरी बंदूकें सरेंडर किया गया।




