Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

अफीम की खेती के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदेशभर में BJP कार्यालय का घेराव, युवाओं को नशे में धकेलने का लगाया आरोप

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों अफीम की खेती करने का मामला काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अफीम की खेती को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और इसे लेकर विरोध प्रदर्शन व राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। वहीं इस बीच कांग्रेस ने आगामी 12 मार्च को प्रदेशभर में बीजेपी कार्यालयों का घेराव करने का ऐलान किया है।

पार्टी के मुताबिक, राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में स्थित बीजेपी दफ्तरों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में अफ़ीम की खेती को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया है कि इससे प्रदेश के युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले में शामिल आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Raipur News: बता दें कि, बीते दिनों दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में शिवनाथ नदी किनारे मक्के की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। जिसके बाद पार्टी की छवि धूमिल करने पर बीजेपी ने इस मामले में भाजपा नेता विनयक ताम्रकार को निलंबति कर दिया था। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर कार्रवाई,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर कार्रवाई की गई थी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close