Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कई राज्यों में कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद, देशभर में ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955’ लागू

नई दिल्ली। Commercial Gas Cylinders: पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध का असर अब भारत की गैस सप्लाई और कीमतों पर दिखने लगा है। पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई का असर अब भारत पर भी पड़ता दिख रहा है। खाड़ी देश कतर भारत में एलएनजी का सबसे बड़ा सप्लायर है। लेकिन होर्मुज की खाड़ी से जहाजों से आवाजाही बंद होने और कतर के ठिकानों पर हमलों के कारण भारत को गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इस कारण कई शहरों में गैस की दिक्कत होने लगी है। इसके साथ ही भारत सरकार पेट्रोलियम और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और नैचुरल गैस की उपलब्धता, सप्लाई और बराबर डिस्ट्रीब्यूशन को रेगुलेट करने के लिए एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट, 1955 लागू करती है।

क्या है एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट

एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट एक ऐसा एक्ट है जो किसी भी जरूरी चीज जैसे- अनाज, दालें, खाने का तेल, दवाइयां या ईंधन की सप्लाई और कीमतों को कंट्रोल कर सके। वहीं भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ट्वीट किया, “ईंधन आपूर्ति में मौजूदा भू-राजनीतिक बाधाओं और LPG की आपूर्ति पर रुकावटों को देखते हुए, मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को अधिक LPG उत्पादन करने और इस अधिक उत्पादन का उपयोग घरेलू LPG इस्तेमाल के लिए करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने घरों में घरेलू LPG सप्लाई को प्राथमिकता दी है और जमाखोरी/ब्लैक मार्केटिंग से बचने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड शुरू किया है।

इंपोर्टेड LPG से नॉन-डोमेस्टिक सप्लाई को अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान जैसे आवश्यक गैर-घरेलू क्षेत्र में प्राथमिकता दी जा रही है। दूसरे गैर-घरेलू क्षेत्र में LPG सप्लाई के लिए, रेस्टोरेंट/होटल/दूसरी इंडस्ट्री को LPG सप्लाई के लिए आए रिप्रेजेंटेशन को रिव्यू करने के लिए OMCs के तीन ED की एक कमेटी बनाई गई है।”
Commercial Gas Cylinders: बता दें कि, गैस किल्लत को देखते हुए दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस वजह से रेस्टोरेंट्स और होटलों के बंद होने की नौबत आ गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने होटल, क्लब और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद करने के निर्देश दिए हैं। आवश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों और स्कूलों जैसे अति आवश्यक स्थानों पर गैस सिलेंडर की सप्लाई जारी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सौजन्य ANI

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close