छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, राज्य सभा सांसद उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा के नामांकन में होंगे शामिल

रायपुर। CM Sai Today Program: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में ही मौजूद रहेंगे। वे भाजपा प्रदेश कार्यालय और विधानसभा में राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 9:55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां लक्ष्मी वर्मा के नामांकन में भाग लेंगे। इसके बाद 10:20 बजे विधानसभा परिसर में दिग्गज नेताओं के बीच नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
CM Sai Today Program: इसके बाद दोपहर 12:35 बजे वे विधानसभा से राज्य नीति आयोग जाएंगे। उसके बाद 1:35 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास लौटेंगे। यह कार्यक्रम भाजपा की राज्यसभा रणनीति का हिस्सा है।
Advertisement




