Breaking news
Advertisement
Sportsछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

T-20 वर्ल्ड कप मे टीम इंडिया की जीत पर सीएम साय ने दी बधाई, पीएम मोदी ने भी जाहिर की खुशी

रायपुर। India Win T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने जीत का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत को लेकर पूरा भारत जश्न में डूबा हुआ है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जैसे ही भारत ने टी-20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा कर इतिहास रचा। वहीं इस जीत को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी है।

उन्होंने अपने एक्स हैंडल में ट्वीट कर कहा कि, शाबाश #TeamIndia! 140 करोड़ भारतीयों को आप पर गर्व है। टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए #TeamIndia के हमारे धुरंधरों ने एक बार फिर विश्व कप का खिताब जीतकर हर भारतवासी को गौरवान्वित किया है। इस जीत के साथ ही भारत यह खिताब 3 बार जीतने वाला पहला देश बन गया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमारा तिरंगा यूँ ही विश्व मंच पर शान से लहराता रहे और भारत का गौरव निरंतर बढ़ता रहे। जय हिन्द! वंदे मातरम्!!

India Win T20 World Cup:वहीं पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि,’ चैंपियंस! ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई! यह शानदार जीत ज़बरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त हिम्मत दिखाई है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। बहुत बढ़िया, टीम इंडिया!’

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close