छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी करेगी विधानसभा का घेराव, प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल, जानें वजह
रायपुर। CG Congress News: छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दुर्ग और बलरामपुर में अफीम की खेती के मामले को लेकर सियासी पर चढ़ा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा घेराव करने जा रही है।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। केंद्र, राज्य और नगरीय निकायों से जुड़े मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन होगा।इसमें प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता इस घेराव में शामिल होंगे।
CG Congress News: वहीं विधानसभा घेराव के कारण आज निर्धारित बीजेपी कार्यालयों का घेराव स्थगित कर दिया गया।यह प्रदर्शन राजनीतिक तनाव बढ़ा सकता है, खासकर बजट सत्र के बीच।
Advertisement




