छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र छठवां दिन आज, मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े देंगे प्रश्नों का जवाब
रायपुर। CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधासभा बजट सत्र का आज 6वां दिन है।आज सदन में कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। सत्र के दौरान मंत्री दयालदास बघेल और लक्ष्मी राजवाड़े सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब देंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्री केदार कश्यप और अन्य मंत्री सदन के पटल पर पत्र रखेंगे।
इसके अलावा मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम भी विभिन्न प्रतिवेदन एवं पत्र सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगे। आज सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए गए हैं, जिन्हें विधायक भावना बोहरा और ब्यास कश्यप उठाएंगे।
CG Assembly Budget Session: वहीं सभापति गोमती साय प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगी। आज से सदन में अनुदान मांगों पर चर्चा की शुरुआत होगी, जिस पर डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा चर्चा करेंगे।
Advertisement




