आम आदमी को महंगाई का एक और झटका, रसोई गैस सिलेंडर में 60 रुपए की बढ़ोतरी, ईरान-इजरायल जंग का दिखा असर
नई दिल्ली। LPG Price Hike :वैसे तो महीने की शुरुआत होते ही गैस सिलेंडर के दाम बढ़ जाते हैं। लेकिन इस बार सरकार ने देशभर में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी की है। जिसका असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। तो वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा हुआ है। बताया गया कि, बढ़ी हुई कीमतें आज यानी 7 मार्च से लागू होंगी।
सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतों के अनुसार अब 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपए में मिलेगा। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर में 115 रुपए का इजाफा किया गया है, जिसके बाद इसकी कीमत 1883 रुपए हो गई है।
LPG Price Hike : बता दें कि, सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी ऐसे वक्त की है, जब अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते देश में गैस किल्लत की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजरायल तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। इससे कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है, जिसके कारण भारत में भी LPG के दाम बढ़ाने पड़े।




