बड़ा हादसा… अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, हादसे में 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
जशपुर। Jashpur Bus Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई और निर्माणाधीन मकान में जा घुसी। जिससे की इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार,पूरी घटना दुलदुला थाना क्षेत्र के गोडअम्बा गांव की है। जहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी निर्माणाधीन मकान में जा घुसी। जिससे की बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि, बस में करीब 24 यात्री सवार थे जो झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी जा रहे थे।
Jashpur Bus Accident: वहीं घटना की सूचना मिलते ही दुलदुला थाना क्षेत्र और करडेगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची ने राहत बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा। घटना के बाद, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और चालक तथा बस मालिक से बयान लिए जा रहे हैं।




