Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नशे में धुत्त युवक ने पहले खुद को बताया BJP मंडल अध्यक्ष, फिर ट्रैफिक TI को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, और फिर…

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान एक नशे में धुत वाहन चालक ने जमकर हंगामा किया। खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताने वाले आरोपी ने ट्रैफिक टीआई से बदसलूकी करते हुए अभद्रता की और वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक नशे में धुत वाहन चालक ने पुलिस टीम के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताते हुए ट्रैफिक टीआई से अभद्र भाषा में बात की और कार्रवाई से बचने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की इतना ही नहीं आरोपी ने टीआई को वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी और ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के साथ गाली-गलौज करते हुए उनकी वर्दी तक फाड़ दी।

Raipur News: वहीं मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। टीआई की शिकायत के बाद आरोपी की पहचान विकास शुक्ला के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, अभद्रता और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close