Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सोसायटी के अंदर खड़ी BMW कार में लगी भीषण आग, मिनटों में हुई जलकर खाक, देखें भयावह वीडियो

हिमांशु पटेल/ रायपुर। BMW Car Fire: राजधानी रायपुर के खम्हरडीह थाना क्षेत्र स्थित अशोका रत्न सोसायटी में खड़ी एक BMW कार में भीषण आग लगने से देर रात हड़कंप मच गया। घटना 6 और 7 मार्च शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब सोसायटी परिसर में खड़ी लग्जरी कार में अचानक आग भड़क उठी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरी BMW कार जलकर खाक हो गई। देर रात सोसायटी में आग लगने की खबर फैलते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

BMW Car Fire: स्थानीय निवासियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और पानी डालकर लपटों को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कार को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close