
छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में खुद को अंतरराष्ट्रीय योग गुरु बताने वाला एक पाखंडी बाबा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू (45 वर्ष) प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास जटाधारी साधु के वेश में आश्रम चला रहा था। पुलिस ने 25 जून को उसके फार्महाउस नुमा आश्रम पर रेड मारकर बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।
आश्रम से मिला नशा और सेक्स सामग्री
पुलिस को आश्रम से 2 किलो गांजा, सेक्स टॉय, नशीली गोलियां, वियाग्रा टेबलेट और इंजेक्शन मिले हैं। पुलिस के अनुसार, तरुण युवाओं को निशाना बनाकर आश्रम में बुलाता था। रात में लड़कों की भीड़ जमा होती थी। जब उसे नशे के आदी लोग नहीं मिले, तो खुद गांजा रखना शुरू कर दिया। फिलहाल आश्रम को सील कर दिया गया है।

READ MORE : भारतमाला परियोजना में घोटाला: बिलासपुर में पूर्व तहसीलदार और पटवारी पर एफआईआर दर्ज
20 साल तक गोवा में बनाता रहा नेटवर्क
तरुण गोवा में 20 साल तक रहा और वहां विदेशी पर्यटकों को योग सिखाने के नाम पर नेटवर्क खड़ा किया। उसने दावा किया कि वह 100 देशों की यात्रा कर चुका है और 10 से अधिक एनजीओ का डायरेक्टर है। पुलिस अब उसके पासपोर्ट, बैंक खातों, एनजीओ और सोशल नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

विदेशी उपकरण और संदिग्ध बॉक्स जब्त
एसडीओ आशीष कुंजाम ने बताया कि आरोपी के आश्रम से कुछ वीडियो उपकरण और विदेश से मंगाए गए संदिग्ध बॉक्स भी मिले हैं। इनकी जांच साइबर सेल कर रही है। आश्रम के अंदर कमरे और बाथरूम में महंगे टाइल्स और मार्बल लगे हुए थे।
6 करोड़ की जमीन पर बन रहा था ‘आश्रम’
तरुण ने डेढ़ साल पहले 6 करोड़ में फार्महाउस खरीदा और उसे सेठ श्री बालकिशन प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल फाउंडेशन के नाम से आश्रम बताया। फिलहाल निर्माणाधीन यह आश्रम पूरी तरह सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा था।

READ MORE : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: CMHO गार्गी यदु हटाई गईं, सृष्टि यदु को पहले ही बुलाया गया था वापस
डोंगरगढ़ के सेठ परिवार से है संबंध
तरुण अग्रवाल का परिवार डोंगरगढ़ का प्रतिष्ठित सेठ परिवार माना जाता है। उसके बड़े भाई ठेकेदार हैं और अग्रवाल समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, जबकि एक अन्य भाई की ऑटोमोबाइल शोरूम है। पिता का निधन पहले ही हो चुका है। फिलहाल आरोपी ‘गुरुजी’ के नाम से इलाके में जाना जाता था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।




