
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसे में 6 साल की मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा 27 मई की रात गुढ़ियारी के छोटा अशोक नगर इलाके में हुआ। बच्ची मेडिकल स्टोर के बाहर लगे इलेक्ट्रिक एडवर्टाइजमेंट बोर्ड को छूते ही करंट की चपेट में आ गई।
मृतक बच्ची की पहचान लाव्या गुप्ता (6) के रूप में हुई है, जो अपने नाना-नानी के घर छुट्टियां मनाने आई थी। रात करीब 10:30 बजे वह खेलते हुए पड़ोस के देवी मेडिकल स्टोर के पास पहुंची थी। तभी उसने मेडिकल स्टोर के बाहर लगे विज्ञापन बोर्ड को छुआ, जिसमें करंट फैला हुआ था। हाथ लगाते ही वह झटके से गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।
READ MORE : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले में बड़ा हादसा, छह वाहन टकराए, पूर्व विधायक समेत चार घायल
परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत, FIR की मांग
परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ, लेकिन पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है। परिजनों ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वे चाहते हैं कि बच्ची को जल्द न्याय मिले।
मेडिकल स्टोर संचालक ने दी सफाई
इस मामले में देवी मेडिकल स्टोर के संचालक अविचल का कहना है कि घटना के दिन तेज बारिश हुई थी, जिससे बोर्ड में करंट आ गया था। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी और इसमें जानबूझकर की गई लापरवाही की बात गलत है।
READ MORE : CG में बढ़ रहे कोरोना मरीज : 14 नए मरीज मिले, पहली मौत के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर
पुलिस जांच में जुटी, परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े
पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि लापरवाही के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस दुखद हादसे में न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।




