Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

होली को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, हुड़दंगियों पर होगी पुलिस की पैनी नजर

रायपुर। Raipur News: रायपुर में होली के लिए राजधानी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी हो रही है। शहरभर में 100 से अधिक चेक पॉइंट बनाए गए हैं। 3000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात हैं।

शांति बनाए रखने के लिए विशेष पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। यह पिछले दिनों की तैयारियों का विस्तार है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, नशाखोरी या कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Raipur News: बता दें कि, पूरे शहर में 80 पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे, जबकि 160 से ज्यादा चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इन चेक पोस्टों पर संदिग्धों की सघन जांच की जाएगी और ड्रंक एंड ड्राइव पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी, ताकि होली का त्योहार भाईचारे, उल्लास और शांति के साथ मनाया जा सके।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close