Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

होली से पहले मातम, डबल डेकर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

हाथरस। Hathras Accident: उत्तरप्रदेश के हाथरस से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीती रात एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर 141वें माइलस्टोन के पास हुआ, जब एक डबल डेकर बस और एक वैन की टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दरअसल, हादसा सादाबाद कोतवाली अंतर्गत गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 मार्च को करीब सुबह 4 बजे हुआ।  बताया गया कि, डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। तेज रफ्तार और ओवरटेक करने की कोशिश में बस ने दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जा रही ईको वैन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त की थी वैन के परखच्चें उड़ गए। वहीं इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

Hathras Accident: घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को उपचार के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। इको में सवार सभी लोग दिल्ली से राजाखेड़ा राजस्थान की तरफ जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामले में बस चालक से पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close