गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़िया आग बुझाने में जुटी, इलाके में मची अफरा-तफरी
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के बिरगांव क्षेत्र स्थित प्रकाश कॉम्प्लेक्स, न्यू व्यास तालाब चौक में होली के दिन एक गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम में लकड़ी के बुरादे का स्टॉक रखा हुआ था। आग तेजी से फैलती देख तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
चार दमकल गाड़ियां मौके पर सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित किया गया आसपास व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के कारण एहतियातन सुरक्षा घेरा बनाया गया, ताकि आग अन्य दुकानों तक न फैले। अधिकारी पहुंचे, जांच जारी घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
Raipur News: फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री को कारण माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।



