छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
होली के साथ छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी,तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में होली के साथ ही अब धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान लगातार ऊपर जा रहा है, जिससे दोपहर के समय गर्मी का एहसास तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। मौसम साफ रहने के कारण दिन में तेज धूप पड़ रही है, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
Advertisement




